लीडरशिप कभी नहीं जाती, कोहली अब ज़्यादा प्रोडक्टिव होंगे: गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बुधवार को स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में कहा कि कप्तान ना होने से विराट कोहली पहले की तुलना में अब ज़्यादा प्रोडक्टिव होंगे। उन्होंने आगे कहा, "आप में लीडरशिप कभी नहीं जाती...क्योंकि आप योगदान देना चाहते हैं...लेकिन वह (कोहली) अपनी बल्लेबाज़ी पर भी पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।"