लीडरशिप ट्रेनिंग के लिए कैंब्रिज जाएंगे दिल्ली के 30 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल व अधिकारी

दिल्ली सरकार अपने 'इंटरनैशनल टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम' के तहत 30-सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 10 अक्टूबर से 8-दिवसीय स्पेशल लीडरशिप ट्रेनिंग के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय भेज रही है। यात्रा से पहले सोमवार को उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने इस दल से मुलाकात की। गौरतलब है, कैंब्रिज जाने वाला यह साल का दूसरा दल है।

Load More