लीबिया में 19 महीनों से फंसे भारतीय नाविक को वापस लाया गया
मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने बताया है कि उन्होंने लीबिया के एक बंदरगाह पर 19 महीनों से फंसे भारतीय नाविक को वापस लाने में मदद की है। एमयूआई के मुताबिक, यह नाविक जिस पोत पर था उसका परिचालन मालिकों ने बंद कर दिया था जिसके बाद नाविक को लंबे समय तक मानसिक तनाव से गुज़रना पड़ा था।