लीबिया में फंसे पंजाब व हरियाणा के 17 नागरिकों को वापस सुरक्षित भारत लाया गया
लीबिया में फंसे 17 भारतीयों को रविवार को सुरक्षित वापस भारत लाया गया। ट्यूनीशिया स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "पंजाब और हरियाणा के रहने वाले 17 भारतीय नागरिकों को फरवरी 2023 में लीबिया में हिरासत में लिया गया था।" बकौल दूतावास, इटली में आकर्षक नौकरियों के बहाने ट्रैवल एजेंट्स द्वारा ठगे जाने के बाद भारतीय नागरिक लीबिया पहुंचे थे।