लीबिया में विनाशकारी बाढ़ के बीच अब तक 1000 लोगों के मिले शव; 10,000 लोग लापता
इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस ऐंड रेड क्रेसेंट सोसायटीज़ के अनुसार, लीबिया में विनाशकारी बाढ़ के बीच देशभर में 10,000 लोगों के लापता होने की खबर है। एक मंत्री के मुताबिक, तूफान के चलते बांधों के टूटने के बाद लीबिया का डेरना शहर का 1/4 हिस्सा बाढ़ में बह गया। बकौल मंत्री, फिलहाल 1000 लोगों के शव मिल चुके हैं।