लीस के विकेट के बाद कोहली के आक्रामक तरीके से जश्न मनाने का वीडियो हुआ वायरल

एजबैस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के ओपनर ऐलेक्स लीस के विकेट के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के आक्रामक तरीके से जश्न मनाने का वीडियो वायरल हुआ है। लीस के आउट होने के बाद कोहली चिल्लाते हुए और हवा में पंच मारकर जश्न मनाते देखे गए। एक फैन ने लिखा, "वह (कोहली) टेस्ट क्रिकेट की जान हैं।"

Load More