लुईस हैमिल्टन को मिली ब्राज़ील की मानद नागरिकता; बोले- अब मैं भी आप में से एक हूं

7 बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को ब्राज़ील की मानद नागरिकता दी गई है। हैमिल्टन ने अपने आइडल रहे ब्राज़ील के दिवंगत फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन एर्टन सेना को यह सम्मान समर्पित किया। मर्सिडीज़ ड्राइवर हैमिल्टन ने ब्राज़ील की कांग्रेस के निचले सदन में कहा, "मुझे लगता है कि अब मैं भी आप में से एक हूं।"

Load More