लुक के कारण बॉलीवुड व साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में मुझे बॉडी शेम किया गया था: विजय सेतुपति
अभिनेता विजय सेतुपति ने बताया है कि उनके लुक की वजह से बॉलीवुड और साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बॉडी शेम किया गया था। उन्होंने कहा, "आज लुक को लेकर जो प्यार मिल रहा है वह मेरे लिए 'एनर्जी ड्रिंक' की तरह है। मैं जैसा हूं लोग मुझे वैसे ही स्वीकार कर रहे हैं, यह ईश्वर का आशीर्वाद है।"