लुटेरों ने दिल्ली में खुद को आयकर अधिकारी बताकर व्यापारी के घर पर की फर्ज़ी रेड
दिल्ली में 15 लुटेरों ने फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज़ पर खुद को आयकर विभाग व ऐंटी करप्शन ब्रांच के अधिकारी बताते हुए एक व्यापारी के घर पर रविवार को फर्ज़ी रेड की थी। लुटेरों को घर में सोने के कुछ आभूषण और ₹15,000 कैश मिला था। वहीं, मुस्तैद पड़ोसियों द्वारा पकड़े गए 4 लुटेरे गिरफ्तार हो गए हैं।