लुधियाना में दिखाई गई केंद्र द्वारा खारिज की गई पंजाब की झांकी, सीएम ने पूछा- क्या कमी है?
केंद्र द्वारा खारिज पंजाब की झांकी को लुधियाना में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दिखाया गया। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'X' पर लिखा, "इस झांकी को दुनियाभर में रह रहे पंजाबी देख रहे हैं। आप भी बताइए कि इसमें क्या कमी है?" गौरतलब है, झांकी में राज्य के इतिहास व संस्कृति को दर्शाया गया था।