लुप्तप्राय मादा रेड पांडा ने दार्जिलिंग के चिड़ियाघर में दिया दो बच्चों को जन्म

दार्जिलिंग स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन ज़ूलॉजिकल पार्क में लुप्तप्राय मादा रेड पांडा ने दो बच्चों को जन्म दिया है और ज़ूलॉजिकल पार्क ने दोनों का एक वीडियो भी जारी किया है। चिड़ियाघर के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने कहा कि मां और शावक, दोनों स्वस्थ हैं। इससे पहले 22 जुलाई को 'येशी' रेड पांडा ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

Load More