लुप्तप्राय मादा रेड पांडा ने पश्चिम बंगाल के चिड़ियाघर में दिया बच्चे को जन्म

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन ज़ूलॉजिकल पार्क में 'येशी' नामक लुप्तप्राय मादा रेड पांडा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने कहा कि मां और शावक, दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सीज़न में रेड पांडा के 5 शावक का जन्म हो चुका है।

Load More