लूट के मामले में यूपी में 'हर-हर शंभू' फेम फरमानी नाज़ का भाई गिरफ्तार, पिता व जीजा फरार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने निर्माणाधीन साइट्स से लूट के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 'हर-हर शंभू' गाना गाकर मशहूर हुईं सिंगर फरमानी नाज़ का भाई अरमान भी शामिल है। वहीं, मामले में फरमानी नाज़ के पिता आरिफ और जीजा इरशाद को भी आरोपी बनाया गया है जो फिलहाल फरार हैं।