'लूना-25' के क्रैश से संबंधित न्यूज़ को रूस में मिली केवल 26 सेकेंड की कवरेज
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी सरकारी मीडिया में 'लूना-25' स्पेसक्राफ्ट के क्रैश से संबंधित खबर रविवार दोपहर में नंबर 8 पर रही और इसे केवल 26 सेकेंड की कवरेज मिली। रूस की सरकारी मीडिया में इस खबर से पहले स्पेन के टेनारीफे द्वीप में लगी आग और रूसी पायलट्स के लिए एक प्रोफेशनल हॉलीडे से संबंधित खबर दिखाई गई।