लूला डी सिल्वा ने तीसरी बार ब्राज़ील के राष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ
ब्राज़ील में 77 वर्षीय वामपंथी नेता लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने रविवार को देश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। ब्राज़ील में अक्टूबर में हुए चुनावों में जेयर बोल्सोनारो को हराने के बाद लूला देश के राष्ट्रपति चुने गए थे। इससे पहले लूला 2003 से 2010 के बीच दो बार ब्राज़ील के राष्ट्रपति रह चुके हैं।