लेखिका ई. जीन कैरोल के यौन शोषण मामले में डॉनल्ड ट्रंप दोषी करार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में लेखिका ई. जीन कैरोल का यौन शोषण करने व उसके बाद उन्हें झूठा बताने को लेकर दोषी करार दिया गया है। इस मामले में ट्रंप को कैरोल को बतौर हर्जाना $5 मिलियन देने का निर्देश दिया गया। फैसले के बाद कैरोल ने कहा, "आखिरकार दुनिया सच जान गई।"