लेजेंड हमेशा जीवित रहते हैं: शेन वॉर्न के निधन पर शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपनी और शेन की तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "लेजेंड हमेशा जीवित...रहते हैं।" अभिनेता अक्षय कुमार ने शोक जताते हुए लिखा, "वॉर्न की आक्समिक...निधन की खबर से स्तब्ध हूं...ये दिल तोड़ने वाला है।" अजय देवगन ने लिखा, "खबर पर विश्वास...नहीं कर पा रहा हूं।"