लेजेंड्स लीग क्रिकेट मैच में जॉनसन ने यूसुफ पठान को दिया धक्का, वीडियो हुआ वायरल
लेजेंड्स लीग क्रिकेट में रविवार को इंडिया कैपिटल्स के मिचल जॉनसन और भीलवाड़ा किंग्स के यूसुफ पठान मैच के दौरान आपस में भिड़ गए। वायरल हुए वीडियो में दोनों को एक-दूसरे से बहस करते और जॉनसन द्वारा यूसुफ को धक्का देते देखा जा सकता है जिसके बाद अंपायरों ने बीच-बचाव किया। यूसुफ ने मैच में 48 (24) रन बनाए।