'लेट लूज़' इवेंट में कौन-कौनसी घोषणाएं कर सकती है एप्पल?
7 मई को अपने इवेंट में एप्पल नए आईपैड्स, अपडेटेड एप्पल पेंसिल और मैजिक कीबोर्ड से जुड़ी घोषणाएं कर सकती है। इस दौरान कंपनी 11 और 12.9-इंच साइज़, एम2 प्रोसेसर और फ्रंट कैमरे के साथ आईपैड एयर पेश कर सकती है। इसके अलावा, एप्पल इवेंट में एम3 या नए एम4 चिप के साथ आईपैड प्रो भी पेश कर सकती है।