लेडीज़ पुलिस हो तो क्या हाथ उठाओगी?: बिहार में पुलिस पर पति से मारपीट का आरोप लगाकर महिला
जमुई (बिहार) में एक महिला का वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी से बहस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला वीडियो में पुलिस अधिकारी पर उसके पति से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहती है, "आप लेडीज़ पुलिस हो तो क्या मेरे पति पर हाथ उठाओगी?" विवाद बढ़ने पर पुलिस दंपति को साथ ले गई।