लेनोवो ने पेश किया पारदर्शी डिस्प्ले वाला लैपटॉप कॉन्सेप्ट
लेनोवो ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पारदर्शी डिस्प्ले वाला अपना थिंकबुक लैपटॉप कॉन्सेप्ट पेश किया है। इस लैपटॉप में 17.3 इंच का माइक्रो-एलईडी पारदर्शी डिस्प्ले, बॉर्डरलेस स्क्रीन और पारदर्शी कीबोर्ड एरिया है। लेनोवो ने कहा, "पारदर्शी डिस्प्लेज़ के एआई के साथ आने से डेटा और ऐप्लिकेशंस के साथ एंगेज करने के नए रास्ते खुलेंगे।"