लेबनान में 7 साल तक बंधक रहे अमेरिकी पत्रकार टेरी एंडरसन का 76 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
अमेरिकी पत्रकार टेरी एंडरसन का 76 वर्ष की आयु में न्यूयॉर्क स्थित उनके घर में निधन हो गया है। एंडरसन को मार्च 1985 में लेबनान में इस्लामी आतंकवादियों ने अगवा किया था और गृहयुद्ध खत्म होने पर दिसंबर 1991 में रिहा कर दिया गया था। करीब 7 वर्ष तक बंधक रहे टेरी असोसिएटेड प्रेस में मध्य-पूर्व के मुख्य संवाददाता थे।