लेबनान में महिला के पेल्विस में मिला संतरे के आकार का 'वजाइना स्टोन', सामने आई तस्वीर
बेरुत (लेबनान) में 27-वर्षीय महिला के पेल्विस में संतरे के आकार का 'वजाइना स्टोन' मिला है। महिला को पेट में तेज़ दर्द की शिकायत के बाद लेबनीज़ यूनिवर्सिटी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी के दौरान लेज़र से स्टोन के टुकड़े कर उसे निकाल दिया। एक्स-रे में उसके अधिकतर पेल्विक एरिया में स्टोन दिख रहा है।