लैंगिक समानता के मामले में दुनिया के शीर्ष देश कौनसे हैं?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार, लैंगिक समानता के मामले में आइसलैंड दुनिया में पहले स्थान पर है। इसके बाद फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूज़ीलैंड, स्वीडन, रवांडा, निकारागुआ, नामीबिया, आयरलैंड और जर्मनी का स्थान है। 146 देशों की इस सूची में बांग्लादेश 71वें, नेपाल 96वें और भारत 135वें स्थान पर है। 2021 में भारत 156 देशों की सूची में 140वें स्थान पर था।