'लैंड फॉर जॉब' केस में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे तेजस्वी, कहा- चुनाव तक यह चलता रहेगा

'लैंड फॉर जॉब' मामले में ईडी के समन पर पूछताछ में शामिल होने के लिए बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने वकील के साथ दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे हैं। वहीं, तेजस्वी ने दिल्ली आने से पहले कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव तक यह सब चलता रहेगा। इससे पहले सीबीआई ने 25 मार्च को तेजस्वी से पूछताछ की थी।

Load More