लैंडिंग के कुछ घंटे बाद ही एअर इंडिया सीईओ को विमान में पेशाब की घटना पता चल गई थी: रिपोर्ट
'एएनआई' ने एक ईमेल के हवाले से कहा है कि एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन व उच्चाधिकारियों को विमान में एक यात्री द्वारा महिला पर पेशाब करने की घटना लैंडिंग के कुछ घंटे बाद ही पता चल गई थी। बकौल रिपोर्ट, विल्सन को महिला के दामाद का ईमेल मिला था जिसे उन्होंने कस्टमर केयर हेड को फॉरवर्ड किया था।