लैंडिंग के दौरान भीषण टर्बुलेंस में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई से दुर्गापुर जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान लैंडिंग के दौरान भीषण टर्बुलेंस में फंस गया जिसके चलते तकरीबन 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एयरलाइन के अनुसार, विमान की लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई और घायल यात्रियों को तुरंत मेडिकल मदद उपलब्ध कराई गई। बकौल रिपोर्ट्स, यात्रियों पर केबिन-लगेज गिर गया था।

Load More