लैंडिंग से ठीक पहले चंद्रयान-3 द्वारा लिया गया चंद्रमा का वीडियो हुआ जारी
इसरो ने लैंडिंग से ठीक पहले चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर कैमरा द्वारा लिया गया चंद्रमा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें चंद्रमा के कई क्रेटर्स के अलावा स्पेसक्राफ्ट का एक हिस्सा भी दिख रहा है। वीडियो को लेकर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "सच में शानदार।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "चंद्रमा बहुत खूबसूरत है।"