लैम्बॉर्गिनी और फरारी से सड़कों पर रेस लगा रहे 5 कारोबारियों पर हैदराबाद में दर्ज हुआ केस
हैदराबाद में लैम्बॉर्गिनी, फरारी, ऑडी और मर्सिडीज़-बेंज़ जैसी लग्ज़री कारों से सड़कों पर रेस लगाने को लेकर 5 कारोबारियों और एक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, सभी आरोपी कारों की स्पीड व परफॉर्मेंस की तुलना कर रहे थे और इस दौरान लापरवाही से ड्राइव कर रहे थे। पुलिस ने लग्ज़री कारें ज़ब्त कर ली हैं।