लॉकडाउन में प्रवासी मज़दूरों द्वारा छोड़ी गईं साइकल यूपी में ₹21.2 लाख में की गईं नीलाम
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में ज़िला प्रशासन ने प्रवासी मज़दूरों द्वारा कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अपने घरों की ओर लौटते समय छोड़ी गईं 5,400 साइकल नीलाम की हैं। एक अधिकारी के अनुसार, नीलामी से ₹21.2 लाख जुटाए गए। बकौल अधिकारी, 14,600 मज़दूर सहारनपुर लौटकर अपनी साइकल ले गए थे जबकि 5,400 साइकल में पिछले 2-वर्षों से खड़े-खड़े ज़ंग लग रही थी।