लॉजिस्टिक्स ईज़ इंडेक्स की नवीनतम सूची जारी, गुजरात शीर्ष पर कायम
केंद्र सरकार ने लॉजिस्टिक्स ईज़ अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स-2021 रिपोर्ट जारी की है जिसमें गुजरात शीर्ष स्थान पर बरकरार है। 21 राज्यों की इस सूची में गुजरात के बाद क्रमश: हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का स्थान है। इस बार शीर्ष 10 की सूची में उत्तर प्रदेश छठे, ओडिशा 7वें, कर्नाटक 8वें, आंध्र प्रदेश 9वें और तेलंगाना 10वें स्थान पर है।