लॉटरी कॉल को ऑस्ट्रेलियाई महिला ने माना स्कैम, कुछ दिनों बाद ₹56 लाख जीतने का पता चला
ऑस्ट्रेलिया में आधिकारिक कॉल्स को स्कैम मानकर अनदेखा करने के कुछ दिनों बाद एक महिला को पता चला कि उसने लगभग ₹56 लाख की लॉटरी जीती है। लॉटरी टिकट खरीदने वाली महिला को एक अधिकारी द्वारा कॉल और ईमेल प्राप्त हुए जिसे उसने 'स्कैम' समझकर अनदेखा किया। महिला को लॉटरी जीतने के बारे में अपने लॉटरी खाते से पता चला।