लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र सीएम
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के कुछ दिनों बाद सलमान से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है, "हम लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे।" उन्होंने कहा, "यह महाराष्ट्र है…हम किसी की दादागिरी चलने नहीं देंगे…गैंग को मिट्टी में मिला देंगे।" घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।