लॉर्ड्स के पविलियन में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर ऐलिस्टर कुक का लगाया गया पोर्ट्रेट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सर ऐलिस्टर कुक का लॉर्ड्स के पविलियन में पोर्ट्रेट लगाया गया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने 'X' पर लिखा, "कुक के पोर्ट्रेट को कलाकार ऐलिस्टर सी एडम्स पीआरपीपी ने बनाया है और पोर्ट्रेट में कुक क्रिकेट स्टंप से बनी सीढ़ियों के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।" इंग्लैंड क्रिकेट ने 'X' पर लिखा, "उम्दा तस्वीर।"