लॉर्ड्स में ऐशेज़ टेस्ट के दौरान मैदान में घुसे प्रदर्शनकारी; तस्वीरें हुईं वायरल
लॉर्ड्स में जारी ऐशेज़ टेस्ट के दौरान एक से अधिक 'जस्ट स्टॉप ऑयल' प्रदर्शनकारी मैदान में घुस आए और उन्होंने वहां नारंगी रंग का पाउडर उड़ेल दिया। इसके बाद इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो एक प्रदर्शनकारी को उठाकर मैदान से बाहर ले गए। वहीं, ग्राउंड स्टाफ ने मैदान पर उड़ेले गए पाउडर को हटाने के लिए लीफ ब्लोअर का इस्तेमाल किया।