लो बीपी के चलते बेहोश हुई थीं: ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर पब्लिसिस्ट
टीवी ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के गर्भवती होने की खबरों को उनके पब्लिसिस्ट ने नकार दिया है। ऐश्वर्या के पब्लिसिस्ट प्रतीक महेश्वरी ने कहा, "ये खबरें बिल्कुल गलत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। ऐश्वर्या का ब्लड प्रेशर लो हो गया था और वह सेट पर बेहोश हो गई थीं।" बकौल प्रतीक, ऐश्वर्या अब बिल्कुल ठीक हैं।