लोक जनशक्ति पार्टी गुजरात व हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी: चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को एलान किया कि उनकी पार्टी गुजरात व हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। बकौल पासवान, पार्टी ने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह इन राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हिमाचल में एक ही चरण में 12-नवंबर को मतदान होगा।