लोकतंत्र की लौ जलाए रखने के लिए मतदाताओं का आभार: हार के बाद उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को 'X' पर लिखा, "मतदान केंद्रों पर आने और लोकतंत्र की लौ जलाए रखने के लिए आपका धन्यवाद।" उन्होंने लिखा, "व्यक्तिगत निराशा व अन्य जगहों पर एनसी की जीत के बीच मैं उत्तरी कश्मीर के मतदाताओं को धन्यवाद देना भूल गया था।"