लोकतंत्र की हत्या है: एमपी में अपने इकलौते विधायक के बीजेपी में शामिल होने पर सपा
मध्य प्रदेश में सपा के इकलौते विधायक राजेश कुमार शुक्ला के सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' बताया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी...अपने धन बल के ज़ोर पर...विपक्षी पार्टियों के विधायकों को लालच देकर...दल-बदल करवा रही है।" बकौल पटेल, "राज्य की अगली सरकार...सपा के सहयोग के बिना नहीं बन सकेगी।"