लोकतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के फैसले पर केजरीवाल
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'आप' उम्मीदवार के पक्ष वाले अवैध घोषित 8 वोटों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैध करार दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा, "इस मुश्किल समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए...सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया।" चुनाव अधिकारी ने मतपत्रों से छेड़छाड़ कर आठों वोट को अवैध बताया था।