लोकतंत्र बचाओ का नारा है, जन समर्थन बिहार में बदलाव का इशारा है: सियासी हलचल पर आरजेडी
बिहार में जेडीयू द्वारा बीजेपी से गठबंधन खत्म करने का एलान करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने तेजस्वी यादव की तस्वीर वाला पोस्टर ट्वीट किया जिसमें लिखा है, "लोकतंत्र बचाओ का नारा है, जन समर्थन इशारा है बिहार में बदलाव का।" राज्य में सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।