लोकतंत्र हमारे डीएनए में है: मुस्लिमों के अधिकार से जुड़े सवाल पर वाइट हाउस में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाइट हाउस (अमेरिका) में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'भारत में अल्पसंख्यकों और मुस्लिमों के अधिकारों के संरक्षण के लिए भारत क्या कर रहा है' सवाल पूछे जाने पर कहा, "भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है।" उन्होंने कहा, "लोकतंत्र हमारे खून में है...भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है।"