लोकसभा अध्यक्ष ऐसा हो जो पक्ष और विपक्ष दोनों को साधकर सदन चला सके: सुमित्रा महाजन
लोकसभा अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही अटकलों के बीच पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को कहा, "लोकसभा अध्यक्ष का काम पक्ष और विपक्ष दोनों को संभालते हुए सदन का काम-काज चलाना है।" उन्होंने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष को अनुभवी होना चाहिए और संसदीय काम-काज का तजुर्बा होना चाहिए। अगर ऐसा व्यक्ति मिल जाए तो अच्छी बात है।"