लोकसभा अध्यक्ष ने एथिक्स कमिटी को भेजी महुआ के खिलाफ बीजेपी सांसद की शिकायत
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत को सदन की एथिक्स कमिटी को भेजा है। दुबे ने महुआ पर बिज़नेसमैन दर्शन हीरानंदानी के हितों को ध्यान में रखकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाते हुए बिरला व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जांच का आग्रह किया था।