लोकसभा अध्यक्ष ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 'कंबल बैंक' का किया शुभारंभ
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 'कंबल बैंक' का शुभारंभ किया और ज़रूरतमंदों को कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि ज़रूरतमंद लोगों के लिए ये कंबल भीषण सर्दी से बचाव का साधन बनेंगे। गौरतलब है कि 'कंबल बैंक' की शुरुआत गरीबों को मुफ्त कंबल देने वाली संस्था 'आओ साथ चलें' ने की थी।