लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हुआ आईआईएम संशोधन बिल

लोकसभा के बाद मंगलवार को राज्यसभा में भी आईआईएम (संशोधन) विधेयक 2023 पास हो गया। इसमें राष्ट्रपति को सभी आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) में विज़िटर बनाए जाने के साथ-साथ इसके कार्यों के ऑडिट व निदेशकों की नियुक्ति व उन्हें हटाने की शक्ति देने का प्रावधान है। इस बिल के तहत सभी आईआईएम को ‘राष्ट्रीय महत्व वाले संस्थान’ का दर्जा मिलेगा।

Load More