लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बिहार में महिला व पुरुष मतदाताओं की कितनी है संख्या?
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देश पर बिहार निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनज़र सोमवार को राज्य के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की। निर्वाचन विभाग के अनुसार, बिहार में मतदाताओं की कुल संख्या 7,64,33,329 है जिनमें 4,00,29,136 पुरुष मतदाता और 3,64,01,903 महिला मतदाता शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, बिहार में थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 2,290 है।