लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई राज्यों में होम वोटिंग हुई शुरू
लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजस्थान, पश्चिम बंगाल व मेघालय समेत कई राज्यों में शुक्रवार से होम वोटिंग की शुरू हो गई। इसके तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के बुज़ुर्ग व 40% से अधिक शारीरिक अक्षमता वाले नागरिक घर से मतदान कर सकते हैं। राजस्थान में पहले चरण के चुनाव के लिए 36,558 नागरिकों ने होम वोटिंग चुनी है।