लोकसभा चुनाव 2024 में किन राज्यों/यूटी में सबसे ज़्यादा और कहां हुआ सबसे कम मतदान?
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में से लक्षद्वीप में सबसे ज़्यादा 84.16% मतदान हुआ। लक्षद्वीप के बाद असम (81.56%), त्रिपुरा (80.93%), आंध्र प्रदेश (80.66%), सिक्किम (79.88%), पश्चिम बंगाल (79.29) और पुद्दुचेरी (78.90%) का स्थान रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश में 56.92% मतदान हुआ जबकि बिहार में सबसे कम 56.19% मतदान हुआ।