लोकसभा चुनाव 2024 में कौन-कौनसे दलबदलू नेताओं की हुई हार?

कांग्रेस समेत कई पार्टियों को छोड़कर बीजेपी में आए कई बड़े नेता लोकसभा चुनाव-2024 हार गए जिनमें अशोक तंवर (सिरसा-हरियाणा), रवनीत सिंह बिट्टू (लुधियाना-पंजाब), ज्योति मिर्धा (नागौर-राजस्थान), कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर (पटियाला-पंजाब) शामिल हैं। वहीं, बीजेपी समेत अन्य दलों से कांग्रेस में आए कई नेता भी हार गए जिनमें दानिश अली (अमरोहा-यूपी), प्रह्लाद गुंजल (कोटा-राजस्थान) शामिल हैं।

Load More